{"_id":"58138a4a4f1c1ba55abc1a39","slug":"government-removed-bulandshahr-mining-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने हटाए बुलंदशहर के खनन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने हटाए बुलंदशहर के खनन अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन
- फोटो : अमर उजाला
खनन संबंधी फाइलों पर पर्यावरण क्लीयरेंस रिपोर्ट लगाने में मनमानी के मामले में डीएम की नाराजगी का शिकार बने जिला खनन अधिकारी डा. अभयरंजन सिंह को हटाकर लखनऊ मुख्यालय पर अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिला खनन अधिकारी डा. अभयरंजन सिंह की तैनाती छह माह पूर्व बुलंदशहर में हुई थी। जब से वह यहां आए उनकी टयूनिंग प्रशासनिक अफसरों से ठीक नहीं बैठी। पर्यावरण क्लीयरेंस की फाइल में रिपोर्ट लगाने को लेकर प्रशासनिक अफसर और खनन अधिकारी में ठन गई। हालत यह हो गई कि जिस फाइल पर खनन अधिकारी रिपोर्ट लगाकर आगे बढ़ाएं उसको प्रशासनिक अफसर रोक देते।
विज्ञापन
जो फाइल प्रशासनिक अधिकारी खनन अधिकारी के पास भेजते थे उसको वह रोक लेते थे। आरोप है कि खनन अधिकारी ने खनन की एक फाइल पर तथ्य छिपाकर डीएम के हस्ताक्षर करवा लिए। खफा डीएम ने खनन अधिकारी पर काफी सख्ती की और नोटिस भेज दिया। डीएम ने खनन अधिकारी के कार्यकलापों की सूची के साथ रिपोर्ट शासन को सौंप दी।
विज्ञापन