{"_id":"56ed812c4f1c1b72118b45a2","slug":"government-orders-will-be-uninterrupted-water-supply-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन का आदेश, होली पर निर्बाध होगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन का आदेश, होली पर निर्बाध होगी जलापूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का त्योहार हो और पानी की समस्या हो तो मजा किरकिरा हो जाता है। होली को ध्यान में रखते हुए शासन ने सभी नगर पालिका-पंचायत अफसरों को जल आपूर्ति के पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी नगर क्षेत्रों में होली से पहले साफ-सफाई की व्यवस्था भी दुरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
होली पर लोगों को पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए शासन की तरफ से 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। बिजली नहीं होने पर जनरेटर से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। ईओ एके सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर होली पर जलापूर्ति के विशेष इंतजाम रखे गए हैं।
विज्ञापन
24 घंटे निर्बाध आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सभी सफाई नायकों को होली के पहले शहर की सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।