फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Got married for the second time without divorcing the first wife

Bulandshahar News: पहली पत्नी को तलाक दिए बिना कर लिया दूसरा निकाह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास द्वितीय निवासी महिला को उसके पति ने तलाक दिए बिना दूसरा विवाह कर लिया। साथ ही पीड़िता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आवास विकास द्वितीय निवासी महिला बबली ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह करीब 20 वर्ष पूर्व हापुड़ जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी युवक संजय के साथ हुआ था। पीड़िता के दो पुत्र हैं। बीते कुछ समय पूर्व पीड़िता के पति का व्यवहार बदलने लगा। जिसके बाद पीड़िता को जानकारी हुई कि उसके पति का एक अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। विरोध पर करीब दो वर्ष पूर्व पति ने उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके में ही रह रही है। अब उसे जानकारी हुई कि उसके पति ने बिना तलाक दिए उस महिला से शादी कर ली है। जब पीड़िता गत दिनों अपनी ससुराल गई और आरोपी पति से विरोध जताया तो आरोपी ने उसे घर से धक्के देकर भगा दिया। मामले में पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी नगर अनुकृति शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed