{"_id":"616c5adeb984dc006e5f283f","slug":"gorakhi-encounter-case-bulandshahr-news-gbd227879578","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के 36 घंटे बाद भी घायल मोनू का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के 36 घंटे बाद भी घायल मोनू का सुराग नहीं
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी चांद।
- फोटो : SIKANDRABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ के 36 घंटे बाद भी घायल मोनू का सुराग नहीं
सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला गोरखी में शनिवार को एसओजी और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश मोनू गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बावजूद वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मुठभेड़ के 36 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन घायल बदमाश मोनू और उसके एक साथी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मुठभेड़ प्रकरण में शनिवार देर शाम तहरीर देकर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि शनिवार को वह पुलिस टीम के साथ गुलावठी फ्लाईओवर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एसओजी में तैनात उपनिरीक्षक धीरज राठी अपनी टीम के साथ उनके पास पहुंचे। धीरज राठी ने उन्हें बताया कि कार सवार बदमाश सिकंदराबाद में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी दौरान उन्हें सिकंदराबाद की ओर से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस को देख बदमाशों ने कार को वापस मोड़ते हुए सिकंदराबाद की ओर दौड़ा दिया। जब पुलिस टीम ने भाग रहे बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने कार से ही पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी कार के टायर पर चार राउंड फायरिंग की। बदमाश गुलावठी रोड स्थित भाट वाले कुएं पर कार को छोड़कर मोहल्ला गोरखी की ओर भाग निकले। पुलिस के पीछा करने पर उन्होंने फिर से पुलिस टीम पर फायरिंग की और गलियों में घुस गए। इसी दौरान पुलिस ने बदमाशों के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, अन्य दो बदमाश पुलिस को चकमा देते हुए फरार होने में कामयाब हो गए। इस दौरान स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, हेड कांस्टेबल विकास को भी मामूली चोट आई हैं। वहीं, पुलिस ने पकड़े गए बदमाशमोहल्ला पीर खां गुलावठी निवासी चांद को जेल भेज दिया।
नोएडा, दिल्ली, मेरठ में दबिश, अस्पतालों में अलर्ट
फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमों ने नोएडा, दिल्ली, मेरठ, गुड़गांव समेत विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। लेकिन नतीजा अभी सिफर है। पुलिस ने करीब 20 अस्पतालों में घायल बदमाश की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
टूटा हुआ था कार का शीशा, सीट पर थे खून के निशान
पुलिस ने बताया कि बदमाशों की कार का ड्राइवर सीट का शीशा टूटा हुआ था। ड्राइवर सीट, बराबर की सीट पर खून के निशान थे। कार में टूटे पड़े कांच पर भी खून के निशान थे। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखे, कार से दो कारतूस बरामद किए गए हैं। कार से बीयर के दो खाली टिन भी बरामद किए गए हैं, जिससे साफ है कि बदमाश कार में शराब का सेवन भी कर रहे थे। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने कार में लगी गोलियों का मुआयना किया। वहीं कार से जांच के लिए रक्त के नमूने भी लिए।
उपनिरीक्षक संतोष कुमार की तहरीर पर आरोपी मोनू उर्फ मैनूद्दीन, चांद, फुरकान उर्फ टोपा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी