फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Goods worth lakhs stolen from public service centre

Bulandshahar News: जनसेवा केंद्र में कूमल कर लाखों का सामान चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from public service centre
जनसेवा केंद्र में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। थाना क्षेत्र के गांव कैलावन में बुधवार देर रात चोरों ने एक इंटर कालेज की मार्केट जनसेवा केंद्र में कूमल कर 20 हजार की नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बृहस्पतिवार शाम थाना क्षेत्र के गांव मुकैरा निवासी समय सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनकी क्षेत्र के ही गांव कैलावान में इंदरा इंटर कॉलेज मार्केट में जनसेवा केंद्र की दुकान है। बुधवार रात वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह जब अपनी दुकान जन सेवा केंद्र पर पहुंचे तो देखा कि बीती रात कुछ अज्ञात चोर दुकान की दीवार में कूमल (दीवार को तोड़कर) करके अंदर घुस आए थे। जहां से आरोपी गल्ले में रखे बीस हजार की नकदी, दुकान में रखे कीमती 2 कैमरे, एक एलईडी, इन्वर्टर बैटरी सहित अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed