फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Goods worth lakhs stolen by breaking the lock of the house

Bulandshahar News: घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen by breaking the lock of the house
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र की विवेक विहार कॉलोनी में बुधवार रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार हरिद्वार घूमने गया था। बृहस्पतिवार रात लौटने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी गौरव चौधरी ने बताया कि सोमवार को वह परिवार के साथ हरिद्वार गए थे। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उनके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। पीड़ित तभी खुर्जा के लिए आ गए और शाम तक घर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। घर में से 42 हजार रुपये नकदी, डायमंड का हार, सोने चांदी के गहने और अन्य सामान गायब था। मौके पर पहुंच पुलिसकर्मियों ने जांच की। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोर की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed