फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Glimpses of Indian culture seen in group dance

Bulandshahar News: समूह नृत्य में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। नगर में स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 20 स्कूलों के छात्र-छात्राओं के समूह ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान पर महाराजा स्कूल, द्वितीय पर द्वितीय स्थान पर अटोमिक एनर्जी सेंटर स्कूल नरौरा और तृतीय स्थान पर शिवम पब्लिक स्कूल रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक राजीव बंसल ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति और छात्रों में नृत्य कला के माध्यम से आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होती है। साथ ही विद्यार्थी में मंच पर प्रदर्शन करने के लिए विश्वास बनता है। ऐसे में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। वहीं प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को और बेहतर प्रदर्शित करते हैं।
विज्ञापन

इसमें छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीराम के आदर्श, महाभारत कथा, शिव भक्ति व महाकाली के संदर्भ में सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को ताली बजाने के मजबूर कर दिया। इस दौरान विद्यालय समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश बंसल, उपप्रबंधक विक्की अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. वकुल तायल, प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल और अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विजेता रहे महाराजा अग्रसेन स्कूल के छात्र समूह ने अपनी ट्रॉफी दूसरे स्थान पर रहे अटोमिक एनर्जी स्कूल के समूह को दे दी। इसको देख अतिथियों ने काफी तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed