{"_id":"58b3146c4f1c1bd85a830fa3","slug":"give-importance-to-humanity-for-peace-not-rumors","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन के लिए इंसानियत को दें तवज्जो, अफवाहों को नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन के लिए इंसानियत को दें तवज्जो, अफवाहों को नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइटों पर लगातार माहौल खराब करने की नाकाम कोशिशें करने वालों के खिलाफ चारों ओर मुखालफत हो रही है। समाज के मोअजिज लोगों ने सभी से अमन कायम रखने में सहयोग देने की गुजारिश की है। वे ऐसे अराजकतत्वों का समाज में कोई स्थान नहीं मानते।
उनका कहना है चंद शातिर हमारे बीच खाई पैदा नहीं कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस का भी सहयोग देने की बात कही है। बता दें कि समाज के बीच रहकर गंदी मानसिकता रखने वाले चंद ऐसे लोग हैं, जो अपने गंदे विचारों को फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
लोग ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आवाज उठा रहें हैं, वहीं पुलिस अलर्ट है। लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही लोगों से अमन की खातिर असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे आने की मांग की है। हिदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर इन अराजकतत्वों से निपटने की बात कही है।
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट पर आपत्तिजनक वीडियो, मैसेज अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी धार्मिक भावनाएं भड़काने का अधिकार नहीं है। लोगों में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर दोषी को बख्शा नहीं जाएगी। - सोनिया सिंह, एसएसपी
चंद लोग जिले का माहौल खराब नहीं कर सकते। उनके खिलाफ कानून अपना काम करेगा। फिर सभी समुदायों को लोगों को मिलकर ऐसे शरारती तत्वों से निपटना होगा। लोग आपसी सामंजस्य से माहौल बिगड़ने की बचाने की बात कर रहे हैं तो यह बहुत अच्छी पहल है।
- आंजनेय कुमार सिंह, डीएम, बुलंदशहर
शहर का माहौल खराब करने वाले का समाज में कोई स्थान नहीं है। ऐसे लोगों का परिवार के लोगों को भी बहिष्कार करना चाहिए। ताकि गंदी मानसिकता वाले लोगों को बढ़ावा नहीं मिल सके और शहर का अमन कायम रहे। - पंडित प्रभाकर शर्मा
धर्म और किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला अपनी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। ऐसा व्यक्ति किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि समाज का दुश्मन होता है। सोशल साइट पर आई टिप्पणियों से समाज की फिजा को खराब नहीं होने दिया जाएगा। - आचार्य नरेंद्र शर्मा
सोशल साइट पर आपत्तिजनक वीडियो, फोटो और टिप्पणियों पर कोई भी ध्यान न दें। संज्ञान में आने पर ऐसे असामाजिक तत्व के खिलाफ तत्काल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएं। तभी ऐसे लोगों से निपटा जा सकता है। - मोहम्मद इदरीश
समाज में धर्म के नाम पर जहर घोलने वालों को सभी समाज के लोग मुंहतोड़ जबाव दे रहे हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों को उनके नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। सभी एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं।
- मोहम्मद इस्तकार