फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Girl student molested for not giving mobile number

Bulandshahar News: मोबाइल नंबर नहीं देने पर छात्रा से छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Girl student molested for not giving mobile number
चोला। मोबाइल नंबर नहीं देने पर मनचले ने छात्रा से छेड़छाड़ की। आरोपियों ने घर में घुसकर छात्रा और परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन बुलंदशहर स्थित इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। स्कूल आते-जाते गांव निवासी युवक का पीछा करता है और उसे परेशान करता है। रविवार की सुबह उसकी बहन डेयरी पर दूध लेने के लिए जा रही थी। आरोपी युवक ने उसे रास्ते में रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगा। नंबर नहीं देने पर युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। वापस घर पहुंचने पर आरोपी युवक ने अन्य युवकों के साथ घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में उसकी पत्नी, बहन घायल हो गए। घटना के समय वह और उसके पिता काम पर गए हुए थे। बीमारी के चलते मां अस्पताल में भर्ती है। घर पर उसकी पत्नी और दो बहने थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed