फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   girl photo viral

सोशल साइट से चुराई युवती की फोटो, छेड़छाड़ के बाद वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
girl photo viral
सोशल साइट से चुराई युवती की फोटो, छेड़छाड़ के बाद वायरल
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के अश्लील फोटो बनाकर मोहल्ले के ही युवक ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित पक्ष के विरोध करने पर आरोपी युवक ने उनसे अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। नगर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

नगर कोतवाली में एक मोहल्ला निवासी पीड़ित व्यक्ति ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि मोहल्ले का एक युवक दबंग एवं आपराधिक प्रवृत्ति का है। आरोपी युवक उनकी पुत्री को आए दिन परेशान करता है। विरोध करने पर आरोपी ने बीते दिनों सोशल साइट्स से उनकी पुत्री के फोटो लिए और उनमें छेड़छाड़ कर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। बीते दिनों आरोपी युवक ने उनकी पुत्री के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए। इसका पता चलने पर पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की चेतावनी दी तो आरोपी युवक ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। नगर पुलिस ने आरोपी अनुराग उर्फ अन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोच-समझकर करें दोस्ती
1. अपनी फेसबुक प्रोफाइल व अन्य फोटो को लॉक रखें।
2. किसी अंजान को टैग न करें।
3. फेसबुक पर अंजान लोगों से दोस्ती न करें।
4. किसी की फ्रैंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करें।
5. कोई चैट आदि के माध्यम से परेशान करे तो पुलिस से शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed