फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Girl fell into river while playing, dead body found ten kilometers away

Bulandshahar News: खेलते हुए रजवाहे में गिरी बच्ची, दस किलोमीटर दूर मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Girl fell into river while playing, dead body found ten kilometers away
अरनिया के ग्वारौली गांव में रजवाहे में बच्ची के डूबने के बाद थाने पर विलाप करते परिजन। संवाद
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के ग्वारौली गांव में चार वर्षीय अनुष्का खेलते हुए रजवाहे में गिर गई। उसका शव करीब छह घंटे बाद दस किलोमीटर दूर मीरपुर जरारा गांव के पास मिला। सीओ खुर्जा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्वारौली गांव निवासी राहुल ने बताया कि वह गाजियाबाद में फर्नीचर की दुकान पर मजदूरी करता है। उनकी पत्नी और चार वर्षीय बेटी अनुष्का गांव में ही रहती थी। अनुष्का के ताऊ प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उनका छोटा भाई अंकित रजवाहे के पास बाइक धोने जा रहा था। उसके साथ अनुष्का भी जाने की जिद करने लगी। अंकित अनुष्का के साथ बाइक धोने रजवाहे पर गया। तभी अनुष्का खेलते हुए रजवाहे के किनारे पहुंच गई और पैर फिसलने से रजवाहे में गिर गई।
विज्ञापन

अनुष्का रजवाहे में तेज बहाव के कारण डूब गई। अंकित उसे बचाने के लिए रजवाहे में कूदा मगर अनुष्का नहीं मिली। इसके बाद अन्य ग्रामीण वहां आ गए और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। सिंचाई विभाग से कहकर पानी का बहाव कम कराया गया। शाम करीब छह बजे पुलिस से सूचना मिली कि मीरपुर जरारा गांव के पास एक बच्ची का शव मिला है। इसके बाद मौके पर जाकर देखा तो वह अनुष्का ही थी। बच्ची की मौत से परिजन सदमे में हैं। पिता गाजियाबाद से गांव आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ खुर्जा भास्कर मिश्रा का कहना है कि बच्ची के शव मिलने की सूचना पर मौके पर जाकर देखा गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम ग्वारौली गांव के आस-पास तलाश कर रही थी। बच्ची तेज बहाव के कारण डूब गई और दूर आ गई थी। पीएम जांच के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed