{"_id":"685ad42311cb5d8b7602f813","slug":"girl-dies-due-to-injection-attempt-to-block-the-road-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-136162-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: इंजेक्शन से बच्ची की मौत, जाम लगाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: इंजेक्शन से बच्ची की मौत, जाम लगाने की कोशिश
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी 12 वर्षीय बच्ची वंशिका की अपंजीकृत चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार देर शाम मेरठ हाईवे पर शव रख कर जाम लगाने की कोशिश की। बाद में पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए और हाईवे से हट गए।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी रिंकू मजदूरी कर अपना और परिवार का भरन पोषण करते हैं। बीते दिनों उनकी 12 वर्षीय पुत्री वंशिका की तबीयत खराब हो गई थी। फोड़ा होने पर उसका ऑपरेशन कराया गया था। मंगलवार को अचानक उसे फिर से दर्द होने लगा। परिजन उसे नगर की बीसा कॉलोनी स्थित एक अपंजीकृत चिकित्सक के यहां ले गए। आरोप है कि वहां उसने वंशिका को इंजेक्शन लगा दिया। इसके कुछ देर बाद ही वंशिका की तबीयत अधिक बिगड़ने लगी।
जब परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर मेरठ हाईवे पर पहुंचे और जाम लगाने की कोशिश की। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद