{"_id":"68b1daabda0d593fcb0ad80f","slug":"gic-in-hockey-dps-in-football-akp-in-kabaddi-became-the-winners-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-139620-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हॉकी में जीआईसी, फुटबाल में डीपीएस, कबड्डी में एकेपी बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हॉकी में जीआईसी, फुटबाल में डीपीएस, कबड्डी में एकेपी बने विजेता
विज्ञापन
नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में हॉकी खेलती प्रतिभागी। स्रोत : खेल विभाग
बुलंदशहर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को नगर में खेल दिवस के रूप में मनाया गया। जिला खेल विभाग ने खेल निदेशालय के निर्देश पर अंडर-14 बालक वर्ग की नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया। साथ ही टांडा स्टेडियम में बालक वर्ग की फुटबॉल और बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया। हॉकी में जीआईसी, फुटबाल में डीपीएस और कबड्डी में एकेपी इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता डॉ. लोकेश शर्मा ने बाल को गोल पोस्ट में दाग कर किया। इससे पूर्व मेजर ध्यानचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतिभागी टीम के खिलाड़ियों को उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि हॉकी व फुटबॉल प्रतियोगिता में आठ-आठ एवं कबड्डी में सात टीमों ने प्रतिभाग किया। हॉकी प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज, शिवचरन इंटर कॉलेज, यंग स्टार क्लब, स्पोर्ट्स स्टेडियम ए, स्पोर्ट्स स्टेडियम बी, बुलंदशहर हॉकी संघ, बुलंदशहर हॉकी क्लब एवं शिवचरण इंटर कॉलेज की टीम शामिल रही।
प्रतियोगिता के समापन पर सांसद डॉ. भोला सिंह ने तीनों प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कहा कि मेजर साहब कभी अग्रेजों के आगे नही झुके। अग्रेजों ने उन्हें अपने देश से खेलने के लिए कई प्रलोभन दिए लेकिन उन्हें अपना देश ही सब कुछ था।
विज्ञापन
उनके जीवन से प्रेरणा लेकर खिलाड़ी मेहनत कर मैदान में उतरे। प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शादीराम शर्मा, जिला विधिक सेवा के वरिष्ठ लिपिक नितीश पाल, क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा, किशन पाल सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
--
मैच का यह रहा परिणाम
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि हॉकी में चार-चार टीमों के दो पूल बनाए गए। पूल ए में राजकीय इंटर कॉलेज व स्पोर्ट्स स्टेडियम ए की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। पूल बी में बुलंदशहर हॉकी संघ व शिवचरण इंटर कॉलेज की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। पूल ए में राजकीय इंटर कॉलेज व पूल बी में शिवचरण इंटर कॉलेज की टीम ने मैच जीत फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में राजकीय इंटर कॉलेज की टीम ने शिवचरण इंटर कॉलेज की टीम को 02-01 से पराजित कर प्रतियोगिता जीती। फुटबाल प्रतियोगिता में फाइनल मैच डीपीएस इंटर कॉलेज व एसकेडी क्लब सिकंदराबाद के बीच खेला गया। डीपीएस इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। उधर, जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में एकेपी इंटर कॉलेज खुर्जा व एमएच इंटर कॉलेज सिकंदराबाद के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें एकेपी इंटर कॉलेज खुर्जा की टीम विजेता रही।