{"_id":"623f6ebdd166eb169755b0f3","slug":"ghaziabad-bulandshahr-news-gbd235936117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख ने थाने पर आरोपी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। शनिवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गहना गोवर्धनपुर निवासी जितेंद्र सिंह बजरंग दल में जिला गौरक्षा प्रमुख के पद पर हैं। उन्होंने जहांगीराबाद कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 24 मार्च की सुबह वह फेसबुक देख रहे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी हुई कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक आपत्तिजनक फोटो राजा रजा नाम के फेसबुक यूजर ने 22 मार्च को वायरल किया हुआ है। गौ रक्षा प्रमुख ने आरोपी युवक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने व वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला गत 22 मार्च का है, आरोपी राजा राजा पुत्र यूसुफ निवासी गांव बदरखा थाना जहांगीराबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।