फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Get-on and off facility will be available on five roads located on the Link Expressway

Bulandshahar News: लिंक एक्सप्रेस-वे स्थित पांच सड़कों पर मिलेगी चढ़ने-उतरने की सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। गंगा-यमुना एक्सप्रेस-वे और जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए बनाए जाने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे जिले के छह स्थानों पर स्टेट और जिला हाईवे को क्रॉस करेगा। साथ ही चार से पांच हाईवे पर इंटरचेंज की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने लिंक एक्सप्रेस-वे निकालने के लिए आवश्यक नक्शा तैयार कर लिया है। जमीन को चिन्हित करते हुए संबंधित गांवों और खेतों में खूंटियां लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन


स्याना क्षेत्र के गांव हिंगवाड़ा से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस वे को यमुना एक्सप्रेस वे और जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराना जाना है। करीब 74 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर करीब साढ़े चार हजार करोड़ रुपये खर्च होना है। इसके लिए जिले के 46 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। अधिकारियों ने जमीन अधिग्रहण के लिए चिन्हित करते हुए खूंटी भी लगवा दी हैं। साथ ही लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए आवश्यक नक्शा भी तैयार कर लिया है। वहीं लखनऊ में यूपीडा के अधिकारी बैठक करते हुए आवश्यक कार्य योजना तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन




छह स्थानों पर मिलेगी इंटरचेंज की सुविधा

लिंक एक्सप्रेस-वे स्याना के गांव हिंगवाड़ा स्थित बाबा के आश्रम से शुरू होगा। इसके बाद बुलंदशहर-स्याना रोड पर गांव चरौरा मुस्तफाबाद पर यह बुलंदशहर-स्याना रोड, गांव कलौली-दोहली पर बुलंदशहर-अनूपशहर रोड, गांव चिट्टा के पास बुलंदशहर-शिकारपुर-डिबाई रोड, मामन कलां पर मामन रोड, मामन खुर्द और बरतौली के पास नेशनल हाई 34, सिकंदराबाद-खुर्जा रोड पर गांव रूपवास पंचगाई, बुलंदशहर-झाझर रोड पर गांव फाजिलपुर को कट करते हुए मादीपुर बांगर पर यमुना एक्सप्रेस वे को लिंक करेगा। बताया जा रहा है कि स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर, नेशनल हाईवे 34 पर इंटरचेंज की सुविधा दी जाएगी। जिससे होकर चार पहिया या इससे बड़े वाहन लिंक एक्सप्रेस वे पर चढ़ और उतर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन गांवों में होना है जमीन का अधिग्रहण

लिंक एक्सप्रेस निर्माण के लिए सदर तहसील के गांव औरंगाबाद, हिंगथला उर्फ भावसी, चरौरा मुस्तफाबाद, सैदपुरा, इस्माईला, सराय छबीला, अड़ौली, दोहली, चिरचिटा, मामन खुर्द, मामन कलां, भाईपुरा, ऐमनपुर, कलौली, बंगला पूठरी, पिपाला इखलासपुर, मूढीबकापुर, चिरचिटा में जमीन अधिग्रहण होगा। जबकि खुर्जा तहसील के गांव इनायतपुर उर्फ मधूपुरा, कपना, भगवानपुर, हसनपुर लढूकी, बीघेपुर, सनैता शफीपुर, भदौरा, वरतौली, खवरा, धरारी, दीनौल, खलसिया चूहरपुर, बिचौला और धराऊं और सिकंदराबाद तहसील के गांव रूपवास पंचगाईं और चचोई में जमीन का अधिग्रहण होना है। इसके अलावा स्याना तहसील के गांव घुंघरावली, मढौना जाफराबाद, बैनीपुर, अलावास बातरी, चित्सौना अल्लीपुर, सेगा जगतपुर, डारौली, बांहपुर, बीबीनगर टाउन और मोहम्मद पनाहपुर सगली व शिकारपुर के गांव बैलौंट, धतूरी, याकूबपुर और मुकीमपुर में जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर की जेवर तहसील के गांव मेहंदीपुर बांगर, भाईपुर ब्रह्मनान, रबूपुरा, भुन्नातगा, म्याना, फाजिलपुर, कलूपुरा और अमानुल्लापुर उर्फ मारहरा की भी जमीन अधिग्रहीत की जाएगी।






लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए चिन्हित जमी पर खूंटी लगाने की कार्रवाई हो चुकी है। इसके लिए नक्शा तैयार करने समेत अन्य आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं। इंटरचेंज की सुविधा कहां मिलेगी, यह ड्राइंग के बाद ही तय हो सकेगा। - प्रमोद कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed