{"_id":"657c84bee398f6fdeb0ac289","slug":"gangster-colonizer-sudhir-goyal-caught-by-police-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-8683-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर कॉलोनाइजर सुधीर गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर कॉलोनाइजर सुधीर गोयल
विज्ञापन
गैंगस्टर सुधीर गोयल के पैर छूता गैंगस्टर कर्मचारी जयप्रकाश।
बुलंदशहर। कॉलोनाइजर सुधीर गोयल, उसकी पत्नी और तीन सहयोगी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पांचों के खिलाफ एक दिसंबर को गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। सुधीर पर किसानों की करोड़ों रुपयों की जमीन हड़पने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक पांचों को शुक्रवार को पीलीभीत से पकड़ा गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी शनिवार सुबह तक मामले का राजफाश करने की बात कह रहे हैं।
देहात कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित राधिका एंक्लेव निवासी सुधीर कुमार गोयल पर राधिका एंक्लेव समेत विभिन्न स्थानों पर कॉलोनी काटने में घपला करने का आरोप है। उसके खिलाफ देहात कोतवाली में ही छह मुकदमे दर्ज है। हापुड़ के किसान ने भी सुधीर पर जमीन और रकम हड़पने के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उत्पीड़न से परेशान किसान ने बाद में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में सुधीर गोयल, उसकी पत्नी राखी गोयल व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
देहात पुलिस ने एक दिसंबर को सुधीर, उसी पत्नी राखी, आलोक कुमार, जय सिंह और जयप्रकाश के खिलाफ गैंगस्टर में मामला दर्ज किया था। तभी से पांचों की तलाश की जा रही थी। आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। दो दिन पहले पुलिस ने उसके करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दो दिन पहले ही पीलीभीत रवाना हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक सुधीर व उसकी पत्नी राखी को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। दोनों के अलावा गैंगस्टर एक्ट में आरोपी बनाए गए के आलोक कुमार, जय सिंह और जयप्रकाश भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। हालांकि पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि शनिवार सुबह तक मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।