फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganga's water level nears danger mark, high alert

Bulandshahar News: खतरे के निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर, हाईअलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level nears danger mark, high alert
नरौरा। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। लगातार गंगा के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के बीच प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। गंगा किनारे के गांवों में मुनादी कराकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि हरिद्वार और बिजनौर से पानी छोड़ने जाने पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच सकता है।
विज्ञापन


सिचाई विभाग हेडवर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि सोमवार को बैराज पर कुल पानी की आवक 2.24 लाख क्यूसेक प्रति सेकेंड है, जबकि बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 2.08 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। एसडीओ अंकित सिंह के अनुसार बिजनौर बैराज से नदी में 3.70 लाख क्यूसेक एवं हरिद्वार से 3.55 लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि बिजनौर बैराज से छोड़ा गया पानी बैराज पर मंगलवार देर शाम पहुंचना शुरू हो जाएगा। नरौरा गंगा बैराज पर ढाई लाख क्यूसेक पानी की निकासी होने पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच जाता है लेकिन, बिजनौर बैराज और हरिद्वार गंगा बैराज से नदी में छोड़े गए पानी की मात्रा अधिक होने से गंगा का जलस्तर मंगलवार शाम तक खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन




घाट पर कराई मुनादी

सोमवार को एसडीएम दीपक कुमार पाल ने अधिकारियों के साथ के गंगाघाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह, व्यापारी, ग्रामीणों को गंगा नदी में हरिद्वार और बिजनौर गंगा बैराज से नदी में छोड़े गए अतिरिक्त पानी की जानकारी दी। गंगा घाट पर सार्वजनिक मुनादी कराकर लोगों को गंगा घाट के किनारे लगीं दुकानों का सामान हटाने और गंगा किनारे पशु नहीं बांधने की हिदायत दी। एसडीएम दीपक कुमार पाल ने लेखपालों को अपने क्षेत्र में नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed