{"_id":"593d92f14f1c1baa5d9bf2c8","slug":"ganga-s-increased-water-level-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का बढ़ा जलस्तर, अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का बढ़ा जलस्तर, अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
गंगा का बढ़ा जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर बारिश का सिलसिला शुरू होने से गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने लगा है। रविवार को नरौरा बैराज से गंगा नदी की डाउन स्ट्रीम में 90300 क्यूसेक पानी की निकासी हुई। सिंचाई विभाग के अफसरों के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से फिलहाल काफी नीचे है।
विज्ञापन
नरौरा गंगा बैराज के गेज रीडर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार साय नरौरा बैराज से गंगा नदी की डाउन स्ट्रीम में 9 हजार 300 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है, जबकि 8 जून को 2506, 9 जून को 5120 एवं शनिवार को 6280 क्यूसेक पानी बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में छोड़ा जा रहा था।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के तारबाबू देवेश कुमार ने बताया कि रविवार को हरिद्वार बैराज से नदी में 7181 एवं बिजनौर से 14066 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे जलस्तर में कुछ और बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर 30 हजार क्यूसेक तक सामान्य रहता है। इससे ऊपर जल स्तर ऑर्डिनरी फ्लड की श्रेणी में माना जाता है।
विज्ञापन
वहीं अनूपशहर में बिजनौर बैराज से जल छोड़े जाने से गंगा के जलस्तर में करीब एक फुट की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है, जिससे गंगा किनारे जंगल से घास और पत्तियां गंगा में पहुंच रही हैं। बबस्टर गंज घाट पर सुरक्षा के लिहाजसे लगाई गई बेरिकेडिंग का अधिकांश हिस्सा डूब गया है। एहतियातन बबस्टरगंज घाट और गंगा पुल के नीचे नगरपालिका ने नाव एवं नाविक तैनात कर दिए हैं।