{"_id":"61fabc1e2c00ba715d03a5dc","slug":"gang-rape-bulandshahr-news-gbd233562357","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बेहोश कर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को बेहोश कर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को बेहोश कर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ करीब नवंबर माह में गांव निवासी दो आरोपी युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सोशल मीडिया पर उसकी वीडियो वायरल होने पर परिजनों ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। आरोपियों की धमकी के कारण वह चुप रही। वहीं, अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि गत छह नवंबर को उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर से पड़ोस में एक घर में गई थी। जहां पहले से ही गांव निवासी आरोपी युवक आसिफ व जुबैर मौजूद थे। आरोपियों ने जबरन उनकी पुत्री को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बना ली। होश में आने पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। साथ ही शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी थी। जिससे पीड़िता काफी घबरा गई थी। करीब 85 दिन तक वह प्रकरण में चुप्पी साधे रही। लेकिन, अब सोशल मीडिया पर उसकी वीडियो आरोपी युवकों ने कुछ लोगों को शेयर कर दी। जब यह वीडियो परिजनों के पास पहुंची तो उन्होंने पीड़िता से सख्ती से पूछताछ की। जिस पर उसने पूरा प्रकरण बता दिया। जानकारी होने पर परिजनों ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है। साथ ही बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मामले में तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी, इस कारण वह चुप्पी साधे हुई थी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी