फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   gang rape

नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
gang rape
नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में नशीला पदार्थ सुंघाकर एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि, किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। वारदात गत 23 सितंबर को हुई थी।
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें उसने बताया कि गांव औलीना निवासी युवक अवधेश की रिश्तेदारी उनके गांव में हैं। आरोपी युवक अक्सर उनके गांव आता रहता है। आरोप है कि उक्त आरोपी युवक उसकी 16 वर्षीय पुत्री पर बुरी नजर रखता है। आरोपी युवक ने पूर्व में भी कई बार उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की, शिकायत के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। आरोप है कि गत 23 सितंबर को आरोपी युवक अवधेश ने उसकी पुत्री को फोन किया और गांव के निकट नदी के पुल पर बुला लिया। जहां पर आरोपी युवक के दो अन्य साथी अनस व आदिल भी पहले से ही मौजूद थे। इन तीनों युवकों ने उसकी पुत्री को कपड़े में नशीला पदार्थ लगाकर सुंघा दिया और बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी उसकी पुत्री को किसी वाहन से बेहोशी की हालत में गाजियाबाद ले गए, जहां आरोपियों ने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री के साथ आरोपी अवधेश ने भी कई बार दुष्कर्म किया है। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उनकी पुत्री को दो दिन बाद गाजियाबाद से बुलंदशहर की बस में बैठा दिया। बुलंदशहर पहुंच कर पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

20 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात गत 23 सितंबर को हुई थी। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। लेकिन, पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, न ही रिपोर्ट दर्ज की। इस पर पीड़ित परिजनों ने एसएसपी से गुहार लगाई, तब जाकर घटना के करीब 20 दिन बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जल्द ही न्यायालय के समक्ष उसके बयान दर्ज करा दिए जाएंगे। हालांकि, प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed