{"_id":"65145f167ffeed3e3e07107d","slug":"ganesh-mahotsav-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-4876-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: विदाई से पहले गणपति को लगाया बेसन के हलवे का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: विदाई से पहले गणपति को लगाया बेसन के हलवे का भोग
विज्ञापन
बुलंदशहर/गुलावठी/बुगरासी। जिले में गणपति उत्सव की धूम हर जगह दिखाई दे रही है। गणपति का विसर्जन बृहस्पतिवार को होगा। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को विदाई से पहले गणपति को बेसन के लड्डू और हलवे का भोग लगाया गया। बुधवार को भी कुछ श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया।
श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को अपने घर स्थापित कर रखा है। जहां-जहां पर बप्पा स्थापित हैं, वहां-वहां तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें लोग बढ़-चढ़ के भाग ले रहे हैं। जितने दिन बप्पा घरों में स्थापित किया जाता है, उतने दिनों तक लगातार लोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए तमाम तरह के पकवानों का भोग लगा रहे हैं। नगर के डीएम रोड, अंसारी रोड बाजार, कृष्णा नगर, मोहल्ला साठा, यमुनापुरम और देवीपुरा समेत जगह-जगह मंडप में विराजे पूजा-अर्चना की गई।
गुलावठी के कौशिक किड्स एंड पब्लिक स्कूल में बुधवार को श्री गणेश महोत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। छात्रा खनक सैनी, आशिका सैनी, लवी, वैष्णवी, जानवी आदि ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। अन्य छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक वीना कौशिक, प्रधानाचार्य दिनेश कौशिक, उप प्रधानाचार्य रेखा सैनी और कोर्डिनेटर ज्योति चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
बुगरासी में गणेश चतुर्दशी की पूर्व संध्या पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दौलतपुर बस स्टैंड पर समाजसेवी मोहित सिंघल व मनीष सिंघल ने भंडारे का आयोजन किया। भंडारे की व्यवस्था में मनीष सिंघल, मोहित सिंघल, मनी अग्रवाल, चांद खान, अनीस अहमद, पवन कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।