फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gandhi Park will be beautified with Rs 39 lakhs

Bulandshahar News: 39 लाख से होगा गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
डिबाई। कस्बा स्थित गांधी पार्क के जल्द ही दिन बहुरने वाले हैं। पार्क के सौंदर्यीकरण पर 39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य को शुरू करने के लिए नगर पालिका ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। बताया गया कि लोकसभा चुनाव के बाद पार्क के सौंदर्यीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे का गांधी पार्क काफी पुराना है। इसमें हालांकि पहले काफी सुविधाएं थीं लेकिन धीरे-धीरे देखरेख के अभाव में सुविधाओं का टोटा हो गया। इसके साथ ही यहां सुबह-शाम आने वाले लोगों की संख्या भी कम हो गई। बच्चों के झूले आदि भी क्षतिग्रस्त हो चले। पिछले दिनों पालिका की बोर्ड बैठक में गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे उपस्थित सभी अधिकारियों व सभासदों ने मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष अरुण सिंघल और ईओ रेनू यादव ने बताया कि नगर के बैठक में 39 लाख रुपये से गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण कराने पर सहमति बोर्ड बैठक में बनी थी। इस कार्य को शुरू कराने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। पार्क के सौंदर्यीकरण के साथ इसमें झूले लगाए जाएंगे। जिम की व्यवस्था भी की जाएगी। आचार संहिता हटते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed