फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Furore over PNB Farmers Branch

किसानों का पीएनबी शाखा पर हंगामा

Tue, 06 Sep 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 06 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Furore over PNB Farmers Branch
पीएनबी - फोटो : अमर उजाला

कस्बा स्थित पीएनबी शाखा पर किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन से कम रुपये मिलने समेत भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए किसानों ने सोमवार को हंगामा किया। किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दलालों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


अमरपुर गांव निवासी सोहनपाल ने बताया कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण लिया था। पीएनबी के खाते में 2.27 लाख बताया गया था। जबकि उन्हें 2.20 लाख रुपये दिए गए। हुंकारी सिंह के एक लाख ऋण बताए गए लेकिन उन्हें 90 हजार मिला। किसानों ने बैंक शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मी पर सांठगांठ का आरोप लगाया।
विज्ञापन


आरोप है कि गांव के महराज सिंह किसान क्रेडिट के लिए चक्कर लगा रहे हैं। धांधली का आरोप लगाते हुए काफी संख्या में किसान सोमवार दोपहर करीब 11 बजे पीएनबी शाखा पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक शाखा प्रबंधक से किसानों की वार्ता कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मामले की जांच कराने के आश्वासन पर किसान शांत हुए। शाखा प्रबंधक अशोक निगम ने बताया किसानों द्वारा लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद है। किसान लिमिट से अधिक लोन की मांग कर रहे हैं। जो संभव नहीं है। खाते पहुंचे लोन से कम पैसे मिलने की शिकायत पर जांच कराई जाएगी। दोषियों के साथ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed