फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Funds amounting to 2.40 crore received to complete the construction of toilets.

Bulandshahar News: शौचालयों का निर्माण पूरा कराने को मिली 2.40 करोड़ रुपये की राशि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Funds amounting to 2.40 crore received to complete the construction of toilets.
बुलंदशहर। जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत अधूरे पड़े करीब चार हजार व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण पूरा कराने के लिए शासन से शेष 2.40 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। प्रत्येक शौचालय के निर्माण के लिए लाभार्थी को कुल 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन

इसमें पहली किस्त के छह हजार रुपये पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं,जबकि अब दूसरी किस्त के रूप में छह-छह हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है।
शासन से धनराशि मिलने के बाद संबंधित विभाग की ओर से लाभार्थियों को दूसरी किस्त का भुगतान किया जाएगा। इससे अधूरे शौचालयों का निर्माण पूरा कराने में तेजी आने की उम्मीद है। विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों के खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि शौचालय निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही खुले में शौच की समस्या को कम करने के लिए भी अभियान को गति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed