फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   froud

ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकले 20 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
froud
ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकले 20 हजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। युवक ने ऑनलाइन से बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर बातचीत की, जिसके बाद उसे एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात के गांव जटापुर निवासी सौरभ कुमार पुत्र विनोद ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका एक बैंक एकाउंट पंजाब नेशनल बैंक की कुतुबपुर शाखा में है। उसके मित्र ने गूगल पे के माध्यम से उसके खाते में 500 रुपये भेजे थे। इसका मेसेज न आने पर उसने गूगल पर जाकर पीएनबी कस्टमर केयर का नंबर लिया। वहां से मिले एक नंबर पर उसने कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके कुछ देर बाद उसके पास एक कॉल आई, जिसने उससे बातचीत कर एक लिंक भेज दिया। लिंक को खोलते ही उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

नई मंडी पुलिस पर फटकारकर भगाने का आरोप
पीड़ित ने बताया कि उसने नई मंडी चौकी पर जाकर रिपोर्ट दर्ज करानी चाही तो उसे डांट फटकार कर भगा दिया गया। एसएसपी के आदेश पर देहात पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। देेहात कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि मामले में साइबर अपराध की श्रेणी में रिपोर्ट दर्ज कर साइबर टीम की मदद से ठगों का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनजाने लिंक से बचें
एसपी क्राइम कमलेश बहादुर ने बताया कि साइबर क्राइम से बचने के लिए आमजन को स्वत: भी चौकन्ना रहना होगा। ध्यान रखना चाहिए कि फोन पर मेसेज के माध्यम से आए विभिन्न लिंक से बचना चाहिए। शातिर ठगों के द्वारा इस तरह के लिंक बनाए जाते हैं। जिन पर क्लिक करते ही आपके खाते से रकम ठग ली जाती है। साथ ही यदि आपको अपने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करना है तो बैंक की पासबुक, एटीएम कार्ड पर प्र्रकाशित नंबर पर ही संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed