{"_id":"609d64b78ebc3edca51c5762","slug":"froud-bulandshahr-news-gbd2186334156","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर की लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर की लाखों की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति से उसके रिश्तेदारों ने ही पुत्र की रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर पीड़ित व्यक्ति ने रुपए वापस मांगे तो उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नगर कोतवाली के आवास-विकास कॉलोनी निवासी पीड़ित सुरेश ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र बेरोजगार है। गाजियाबाद के रहने वाले दो रिश्तेदारों ने वर्ष 2019 में उसके पुत्र की रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और उसकी एवज में दस लाख रुपये की डिमांड की। आरोपियों ने रेलवे के बड़े अधिकारियों से अपनी जान-पहचान होने का दावा किया। पीड़ित के अनुसार पुत्र की नौकरी लगवाने के चक्कर में आरोपियों की बातों में आ गया और उसने अप्रैल 2019 को दोनों आरोपियों को बुलंदशहर बुलाकर तीन लाख रुपये नगद और दो लाख रुपये का चेक दे दिया, जबकि शेष रकम नौकरी लगने के बाद देना तय हुआ। कई माह तक नौकरी न लगने पर उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने रुपये वापस मांगने शुरू कर दिए। इसके बाद आरोपी उसे आश्वासन देते रहे। लॉकडाउन के दौरान आरोपियों ने उसके फोन उठाने बंद कर दिए। अब उसने आरोपी रिश्तेदारों के घर जाकर रुपयों का तकादा किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।