फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   froud

बैंक मित्रों ने किया लाखों का घपला, मैनेजर समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
froud
एसएसपी कार्यालय पर बैंक मित्रों की शिकायत करने जाते सपाई। - फोटो : BULANDSHAHR
बैंक मित्रों ने किया लाखों का घपला, मैनेजर समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

औरंगाबाद। इलाहाबाद बैंक अगौता में उपभोक्ताओं के लाखों रुपये घोटाला किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर बैंक मैनेजर, बैंक मित्र समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि वह बैंक मित्र को पैसा देते रहे, लेकिन वह खातों में जमा नहीं हुआ। ऐसे करीब 60 से ज्यादा बैंक खाते हैं। अगौता पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इलाहाबाद बैंक अगौता शाखा ने गांव-गांव में बैंक मित्रों को रखा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव रहीमपुर बहगवां निवासी बैंकमित्र सुनील कुमार अन्य साथियों सुमित, महेंद्र व पिंटू के साथ लोगों से रुपये एकत्रित करते थे। बताया गया कि बैंक शाखा अगौता अनिल कुमार के नेतृत्व में वह काम करते थे। गांव के उपभोक्ता गुफरान के अनुसार, उसके अलावा कई उपभोक्ता बैंक शाखा पर जाकर बैंकमित्र को अपने खाते में जमा करने के लिए पैसा दे आते थे। वह पैसा जमा करके प्रिंटर खराब होना बताकर पासबुक पर पेंसिल से एंट्री कर देता था। गुफरान ने बताया कि उसके खाते में पांच लाख रुपये से ज्यादा रकम मौजूद थी। वह पैसे निकालने के लिए मुख्य ब्रांच अगौता में पहुंचा। रकम निकालने के लिए विड्रॉल फार्म भरा तो कैशियर ने बताया कि उनके खाते में कम पैसे है। गुफरान के अनुसार, उनके खाते में करीब पांच लाख रुपये कम थे। इसके बाद दूसरे ग्राहकों ने अपने-अपने खातों की जांच कराई तो 60 से ज्यादा खातों में पैसा कम होने की बात सामने आई। जबकि, बैंक पासबुक पर पैसा जमा होने की सभी एंट्री मौजूद थी, जो बैंकमित्र के द्वारा पेंसिल से दर्ज की गई थीं। पुलिस ने मामले में बैंक मैनेजर अनिल समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बैंक पर पहुंचकर किया हंगामा
अगौता स्थित इलाहाबाद बैंक पर सोमवार को सैकड़ों ग्राहकों ने पहुंचकर हंगामा किया। बैंक मैनेजर पर भी साठगांठ का आरोप लगाया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्राहकोें को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। वहीं, इसके अलावा ग्रामीणों ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 लोगों ने तहरीर पर किए हैं हस्ताक्षर
प्रकरण में ग्राहक गुफरान की ओर से अगौता थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर पर 27 उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर हैं, जिनमें जहीरा, सलमान, शकीला, शबनम, जमशेदी, इकबाल, समीना, नजमा आदि शामिल हैं।
एसएसपी के आदेश और तहरीर के आधार पर इलाहाबाद बैंक अगौता के मैनेजर अनिल कुमार, बैंकमित्र सुनील कुमार, सुमित, महेंद्र व पिंटू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

- ध्रुव भूषण दुबे, थाना प्रभारी अगौता
मामला संज्ञान में आया है। बैंक और संबंधित कंपनी द्वारा जांच की जा रही है। किसी भी ग्रामीण द्वारा रुपये जमा करने की कोई स्लिप नहीं दिखाई गई है। यदि कोई आधार या साक्ष्य पेश किया जाता है, तो संबंधित का रुपया वापस कराया जाएगा।
- विजय गांधी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed