फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   From today, roadways buses will be available every 10 minutes

Bulandshahar News: आज से हर 10 मिनट पर मिलेंगी रोडवेज बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा/सिकंदराबाद। रंगों के त्योहार होली के चलते शनिवार सुबह से दिल्ली रूट पर बसों के फेरे बढ़ जाएंगे। बस अड्डे से प्रत्येक 10 से 15 मिनट पर रोडवेज बस को रवाना किया जाएगा। बुलंदशहर के साथ-साथ खुर्जा-सिकंदराबाद डिपो से भी नौ मार्च तक बसों का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन

होली त्योहार पर दूर-दराज रहने वाले लोगों का शनिवार से अपने-अपने घरों को लौटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उप्र परिवहन निगम की ओर से रोडवेज की नियमित बसों के अलावा अतिरिक्त बसों का रूट तैयार किया गया है। 28 फरवरी से नौ मार्च तक निगम व अनुबंध की बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि त्योहार पर सबसे अधिक यात्री दिल्ली रूट पर अप-डाउन करेंगे। ऐसे में दिल्ली रूट की सभी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed