फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Freedom from open defecation

गंगा तीर के गांवों की बदल रही ‘तस्वीर’

Wed, 15 Jun 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 15 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Freedom from open defecation
शौचालय - फोटो : ब्यूरो

खुले में शौच से मुक्ति के लिए चलाए गए अभियान के तहत अब गंगा किनारे बसे गांवों की तस्वीर बदलने लगी है। शुरुआती दौर में 50 शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। आसपास के दर्जनभर से अधिक गांवों में जागरूकता अभियान का असर भी दिखने लगा।

विज्ञापन


बता दें कि डीएम शुभ्रा सक्सेना की ओर से खुले में शौच के खिलाफ गंगा तीरे के 30 गांवों में खुले शौच से मुक्ति के लिए ागरूकता अभियान चलाया गया था। इसके तहत डीएम शुभ्रा सक्सेना ने आसपास गांवों को मजिस्ट्रेट के हवाले किया था।
विज्ञापन


साथ ही डीएम ने ग्राम सभावार नौ शिक्षित और जागरूक ग्रामीणों की समिति गठित की थी ताकि गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा सके।  30 गांवों में 50 परिवार ऐसे सामने आए हैं, जिन्होंने खुद के खर्च पर शौचालयों का निर्माण शुरू करवा दिया है। डीएम शुभ्रा सक्सेना के गोद लिए गांव में आठ परिवारों ने शौचालयों का निर्माण आरंभ कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता अभियान का असर दिखने लगा है। अफसरों ने भी टीम वर्क किया। इसी का नतीजा है कि गंगा किनारे बसे गांवों में गरीब 50 परिवारों ने शौचालय बनाना शुरू कर दिया है। बाकी ग्रामीणों को भी जिम्मेदारी समझनी होगी। - शुभ्रा सक्सेना, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed