फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fraud report of Rs 24 lakh filed against land mafia Sudhir Goyal

Bulandshahar News: भूमाफिया सुधीर गोयल के खिलाफ 24 लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/गुलावठी। भूमाफिया सुधीर गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में एक और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव बराल निवासी किसान ने आरोप लगाया कि जमीन खरीदने के लिए बैनामा करा लिया और करीब 24 लाख रुपये की धनराशि नहीं दी। वहीं मेरठ में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने भी सुधीर गोयल पर फर्जीवाड़ा कर उसके प्लॉट का अन्य व्यक्ति को बैनामा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव बराल निवासी किशनवीर सिंह ने अवैध कॉलोनी काटने वाले सुधीर गोयल व उसकी पत्नी राखी गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसने गांव बराल स्थित अपनी जमीन को बेचने के लिए 30 लाख रुपये में सुधीर गोयल के साथ समझौता किया था। आरोपी ने उसी समय बयाना के रूप में 5100 रुपये नकद दिए थे। इसके अलावा शेष कीमत को आरटीजीएस के माध्यम से देने की बात तय हुई थी। इसके बाद आरोपी ने पांच लाख रुपये उसके खाते में डाल दिए। बैनामे से पूर्व सुधीर गोयल ने उससे कहा था कि 30 लाख रुपए पर स्टांप शुल्क अधिक लगेगा। इसके चलते बैनामे में जमीन की कीमत नौ लाख रुपये लिखवा देता हूं। इसके अलावा शेष धनराशि को अन्य माध्यम से अदा किया जाएगा। आरोपी की बात पर विश्वास करते हुए उसने अपनी जमीन का बैनामा आरोपी की पत्नी राखी गोयल के नाम कर दिया। इस दौरान आरोपी ने पांच और दो लाख रुपये के दो चेक बैनामा में दर्शाए थे। जब चेक की मांग की तो सुधीर ने कहा कि वह चेक घर भूल आया है और बैनामा कराने के बाद शाम तक चेक दे दूंगा। आरोप है कि इसके बाद शेष धनराशि 24.94 लाख रुपये की मांग की गई, लेकिन आरोपी ने कोई धनराशि वापस नहीं दी। शिकायत के आधार पर मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताते चलें कि फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के मामले में आरोपी के खिलाफ अभी तक गैंगस्टर एक्ट समेत 15 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जबकि पुलिस ने आरोपी की हिस्ट्रीशीट भी खोली है।
विज्ञापन




महिला पुलिसकर्मी के प्लॉट को अन्य व्यक्ति को बेचा

मेरठ में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने सुधीर गोयल पर उसके प्लॉट का अन्य व्यक्ति को बैनामा कराने का मामला सामने आया है। गांव मंडावरा निवासी लता का आरोप है कि उसने राधिका एन्क्लेव में एक प्लॉट 10 लाख रुपये में खरीदा था। वर्ष 2022 में वह अंतिम बार अपने प्लॉट को देखने गई थी। आरोप है कि 24 दिसंबर को जब वह अपने प्लॉट पर निर्माण कराने के लिए पहुंची तो मौके पर एक व्यक्ति ने उस पर चहारदीवारी कर दी। जब इसका विरोध किया तो आरोपी व्यक्ति ने कहा कि सुधीर गोयल से उसने यह प्लॉट खरीदा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जानबूझकर उसके प्लॉट को अन्य व्यक्ति को बेचा है। पीड़िता ने एएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट --

मामले में पीड़िता की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। -- अनुकृति शर्मा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed