फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fraud of Rs 10 lakh in the name of getting job in Noida Authority

Bulandshahar News: नोएडा प्राधिकरण में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 10 lakh in the name of getting job in Noida Authority
गाजियाबाद। नोएडा प्राधिकरण के भूलेख विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को मंत्री का निजी सचिव बताकर युवक को झांसे में ले लिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विजयनगर के प्रताप विहार निवासी धर्मराज ने बताया कि उनकी मुलाकात एक मित्र के जरिये बुलंदशहर के राधानगर निवासी विजय कुमार से हुई थी। उसने खुद को एक मंत्री का निजी सचिव बताया था। उसने वर्ष 2023 में दावा किया कि उसकी नोएडा प्राधिकरण में अच्छी जान पहचान है। यदि वह चाहें तो उनकी नौकरी प्राधिकरण के भूलेख विभाग में लगवा सकता है। उसकी बातों में आकर उन्होंने हामी भर दी और 10 लाख रुपये में सौदा तय हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद धर्मराज ने आधी रकम खाते में और आधी रकम नकद दे दी। रुपये देने के बाद आरोपी शुरुआत में तो उनको आजकल कहकर टरकाता रहा, फिर उसने फोन उठाना बंद कर दिया। एक दिन आरोपी से संपर्क किया तो उसने उन्हें अगवा कराकर जान से मारने की धमकी दे दी। मामले में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed