{"_id":"6898c720e1d8e97ec30365e2","slug":"fraud-committed-by-luring-people-with-the-promise-of-getting-them-a-job-at-the-airport-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-138675-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एयरपोर्ट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एयरपोर्ट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर की ठगी
विज्ञापन
अहार। थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद ताहरपुर निवासी व्यक्ति से उनके पुत्र की इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक आरोपी ने 60 हजार रुपये की ठगी कर ली। वहीं, अब पीड़ित को जानकारी हुई कि आरोपी ने पीड़ित के अलावा पड़ोसी गांव निवासी दो अन्य लोगों से भी इसी तरह नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी की है। थाना पुलिस ने अब एसएसपी के आदेश पर नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
औरंगाबाद ताहरपुर निवासी पीड़ित प्रेमपाल सिंह ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी मुलाकात कुछ समय पूर्व उनके परिचित ने आरोपी सतेंद्र कुमार के साथ कराई थी। आरोपी ने उस दौरान पीड़ित को उनके पुत्र की एयरपोर्ट दिल्ली में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और सितंबर 2024 में 50 हजार और नवंबर 2024 में दस हजार रुपये पीड़ित से नौकरी लगवाने का झांसा देकर ले लिए। पीड़ित ने यह रकम उसे पेटीएम के माध्यम से दी थी।
इसके बाद आरोपी ने जल्द ही उनके पुत्र की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। लेकिन, समय बीत जाने के बावजूद आरोपी ने उनके पुत्र की न नौकरी लगवाई और न ही रकम वापस की। पीड़ित ने जब इस संबंध में आरोपी से बातचीत की तो वह टाल मटोल करता रहा। बीते दिनों पीड़ित को जानकारी हुई कि आरोपी ने पड़ोसी गांव दरावर निवासी दो अन्य व्यक्तियों से भी नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब एक लाख रुपये की ठगी की हुई है। पीड़ित के रुपये वापस मांगने पर अब आरोपी ने देने से इंकार कर दिया। मामले में अहार थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर एसएसपी केे आदेश के बाद नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।