फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fraud

फुफेरे भाइयों ने अधिवक्ता से 12 लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
fraud
फुफेरे भाइयों ने अधिवक्ता से 12 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

बुलंदशहर। अधिवक्ता से उसके फुफेरे भाईयों ने मदद के नाम पर 12 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और मारपीट की। साथ ही भविष्य में रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

अधिवक्ता पवन कुमार निम ने बीते दिनों न्यायालय में याचिका दायर की। जिसमें उन्होंने बताया कि वह कलक्ट्रेट के डी ब्लॉक प्रथम तल चैंबर नंबर 18 से विधि व्यवसाय का कार्य करते हैं। 20 मई 2010 को मदन लाल, प्रताप सिंह, निरंजन प्रसाद और शिशपाल निवासीगण मोहम्मदपुर करीमपुर उर्फ ढांकर आए थे। यह सभी पीड़ित के फुफेरे भाई हैं। उस दौरान उन्होंने बताया था कि उनका एक व्यक्ति से जमीनी विवाद चल रहा है। साथ ही उन्होंने इस मामले में केस लड़ने के लिए रुपये न होने की बात कहते हुए पीड़ित से मदद मांगी थी। पीड़ित ने उन्हें तब से लेकर नवंबर 2016 तक अलग-अलग समय पर कुल 12 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी अपना जमीनी विवाद भी कोर्ट से जीत गए। लेकिन, आरोपियों ने पीड़ित की रकम वापस नहीं की। आठ जनवरी 2021 को पीड़ित ने जब आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने रकम बाद में देने की बात कही। इसके बावजूद पीड़ित को रुपये नहीं लौटाए गए। पीड़ित ने नवंबर 2021 में आरोपियों के घर जाकर अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर आरोपी भड़क गए और रुपये देने से इंकार कर दिया। साथ ही आरोपियों ने अपने अन्य परिजनों व साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को बंधक बना लिया और मारपीट की। साथ ही भविष्य में रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दी थी। पीड़ित ने थाना पुलिस और एसएसपी से भी मामले की शिकायत की। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं अब थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी मदनलाल सिंह, प्रताप सिंह, निरंजन प्रसाद, शिशपाल, योगेश, प्रवीन, राजेश, मनीष, अमित और गायत्री देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed