{"_id":"6197dc4c8e985966f7692e67","slug":"fraud-bulandshahr-news-gbd2296336111","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख ठगे
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधानगर निवासी एक युवक से चार लाख रुपये नौकरी का झांसा देेकर ठग लिए गए। आरोप है कि रिश्तेदार युवक ने ही रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। पीड़ित युवक ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पीड़ित युवक मनोज ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि करीब दो साल पहले लखनऊ में रहने वाले एक रिश्तेदार युवक ने उसकी रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। नौकरी के लिए आठ लाख रुपये की मांग की गई। इसमें आधी रकम पहले और शेष रकम ज्वाइनिंग के बाद देना तय हुआ। पीड़ित मनोज के अनुसार उसने अपने परिजनों के सामने 2 दिसंबर 2019 को रिश्तेदार युवक को तीन लाख रुपये और फिर 17 दिसंबर को एक लाख रुपये दिए। उस दौरान रिश्तेदार युवक ने जल्द ही नौकरी लगने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने उसके फोन रिसीव करने बंद कर दिए। लॉकडाउन के दौरान आरोपी रिश्तेदार लॉकडाउन के चलते कोई नियुक्ति न होने का बहाना बनाकर बचता रहा। पीड़ित मनोज ने बताया कि बीते दिनों उसने लखनऊ जाकर आरोपी रिश्तेदार से रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित युवक ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।