फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fraud

19 ग्राम पंचायतों के खातों से निकाले 54.53 लाख, बैठी जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
fraud
19 ग्राम पंचायतों के खातों से निकाले 54.53 लाख, बैठी जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की 19 ग्राम पंचायतों में तैनात रहे प्रशासकों की नियुक्ति के दौरान ग्राम पंचायत के बैंक खातों से करीब 54.53 लाख से अधिक की धनराशि निकालने का मामला सामने आने पर जांच बैठ गई है। पंचायत चुनाव के चलते जिले की सभी 946 ग्राम पंचायतों का संचालन करने के लिए प्रशासक नियुक्त किए गए थे। प्रशासक और ग्राम सचिवों पर गांव में होने वाले विकास कार्यों की जिम्मेदारी थी। विभिन्न मदों के नाम पर 54.53 लाख से अधिक की राशि से होने वाले विकास कार्य और खरीदे गए सामान आदि का बिल और साक्ष्य मांगे गए तो प्रशासक उपलब्ध नहीं करा सके। इस पर सीडीओ ने जांच बैठा दी है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इन मदों में निकाली गई है राशि
19 ग्राम पंचायतों में मिट्टी भराव, वॉल पेंटिंग, विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण, श्मशान घाट पर तारबंदी, स्वास्थ्य, कोरोना, साफ-सफाई, हैंडपंप रीबोर, समर व टंकी की फिटिंग कार्य, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुताई, पौधरोपण, फॉगिंग मशीन खरीदने, मुनादी कराने, लाउड स्पीकर खरीदने, एलईडी बल्ब खरीदने, कीटनाशक दवा का छिड़काव, स्कूल में फर्नीचर खरीद, ब्लैक बोर्ड खरीदने, रिक्शा खरीदने, रिक्शा मरम्मत, सिल्ट सफाई और सफाई कर्मियों के मानदेय देने के नाम पर यह राशि निकाली गई है।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों के खातों से निकाली गई राशि
क्रम संख्या ब्लाक ग्राम पंचायत निकाली गई राशि
1. खुर्जा माचड़ 43,288
2. खुर्जा खुर्जा देहात 2,33,086
3. जहांगीराबाद ईलना 2.58,813
4. बीबीनगर ढकौली 45,000
5. दानपुर बगठारी 2,12,500
6. दानपुर कन्हैरा 2,12,812
7. अरनिया मुनी 5,05,363
8. सिकंदराबाद चोला 2,23,178
9. सिकंदराबाद कोंदू 3,04,616
10. बुलंदशहर काहिरा 75,210
11. अगौता पवसरा 2,18,011
12. अगौता अगौता 94,935
13. लखावटी जीवत 1,41,227
14. पहासू चौढ़ेरा 2,15,726
15. पहासू रुसी 26,400
16. अनूपशहर चचरई 60,000
17. अनूपशहर बिरौली 53,100
18. शिकारपुर धतूरी 5,03,174
19. डिबाई जरगवां 20,27,247
11 ग्राम पंचायतों से निकाले थे 25-25 लाख से अधिक, चल रही जांच
इससे पहले भी पंचायत चुनाव के दौरान तैनात रहे प्रशासकों ने 12 ग्राम पंचायतों अमरगढ़, जाड़ौल, तलवार, भौरा, कुचेसर, पौंडरी, ख्वाजपुर मीरपुर, ततारपुर, बराल, देवराला और सारंगपुर से भी 25-25 लाख से अधिक की राशि निकाली थी। इसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में जिन 11 पंचायतों से 25-25 लाख से अधिक की राशि निकाली गई थी, उसकी जांच अंतिम चरण में है। अब 19 ग्राम पंचायतों में भी 54.53 लाख से अधिक की राशि निकालने का मामला सामने आया है। इस राशि से कराए जाने वाले विकास और खरीदे गए सामान के साक्ष्य और बिल उपलब्ध न करवाने पर जांच बैठा दी गई है। जांच के लिए अधिकारी नियुक्त कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। - अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed