फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fraud

खुद को पुलिसवाला बताकर की शादी, निकला मजदूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
fraud
खुद को पुलिसवाला बताकर की शादी, निकला मजदूर
विज्ञापन

बुलंदशहर। मैनपुरी जिले के रहने वाले एक युवक ने बुलंदशहर की एक युवती को अपने प्रेमजाल में यह बोलकर फंसाया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी दुष्कर्म करता रहा। बाद में दबाव में आकर आरोपी ने एक मंदिर में शादी भी कर ली। युवती साथ में रहने लगी तो उसे पता चला कि आरोपी पुलिसकर्मी नहीं है। वह नोएडा की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

सलेमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बुधवार को एसएसपी कार्यालय आई। युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह करीब दो साल से नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करती है। सिटी बस में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने खुद को सिपाही बताया। आरोपी ने खुद को मैनपुरी के एक मोहल्ले का रहने वाला बताया। इसी बस में दोनों ने एक दूसरे को फोन नंबर दे दिए। बातचीत होने लगी तो दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। युवती का कहना है कि युवक ने उसे झांसा दिया कि वह उससे शादी करेगा। इसलिए वह उसे कई बार अलग अलग स्थानों पर ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने सलेमपुर क्षेत्र के ही एक मंदिर में उससे शादी कर ली। शादी के बाद दोनों नोएडा में रहने लगे। नोएडा में युवती को पता चला कि युवक पुलिसकर्मी नहीं है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर सलेमपुर थाना प्रभारी को मामले की जांच करने बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। युवक से संपर्क करके युवती की बातचीत भी कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed