{"_id":"5818d2b44f1c1baa314364d1","slug":"four-people-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार ने ली चार लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार ने ली चार लोगों की जान
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
फौजी धर्मेंद्र की फाइल फोटो।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन रोड स्थित टैना गांव के पास बाइक सवार ने सात वर्षीय बच्चे को रौंद दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आरोपी बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बिहार निवासी बाबूलाल टैना गांव में किराए के मकान में रहता है और एक फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार देर शाम वह फैक्ट्री से काम करने के बाद परिवार के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास रोड पार करते समय तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने बाबूलाल के सात वर्षीय बेटे सोनू को कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बाइक सवार मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना से नाराज परिजन और गांव के अन्य लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपी बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सड़क हादसे में घायल फौजी की मौत
शिकारपुर में बरेली में सड़क हादसे में घायल सलेमपुर थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव निवासी फौजी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को फौजी का शव गांव पहुंचा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर निवासी धर्मेंद्र (32) पुत्र राजसिंह 2002 में आर्मी में जाट रेजीमेंट में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था।
वर्तमान में वह बरेली में लांस नायक के पद पर तैनात था। सूबेदार जयहिंद ने बताया कि दीपावली की रात करीब 11 बजे वह छुट्टी लेकर कार से घर को निकला था। अचानक उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिबाइडर पर चढ़ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मंगलवार की सुबह उसका शव गांव लाया गया। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबूगढ़ छावनी से आए जवानों ने उसे सलामी दी। रालोद के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, पूर्व विधायक होशियार सिंह आदि नेता शामिल हुए।
ब्रेकर पर बाइक से गिरकर महिला की मौत
थाना डिबाई क्षेत्र के गांव दौलतपुर में मंगलवार को स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से मना कर शव को बिना पोस्टमार्टम के ही ले गए।
थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव जगदीशपुर निवासी डॉ. राजेंद्र मंगलवार को बाइक से पत्नी सुधादेवी (45) को ससुराल गांव मौजपुर में भैयादूज के लिए लेकर जा रहे थे।
जैसे ही वह गांव दौलतपुर के पास पहुंचे तो ब्रेकर पर सुधादेवी बाइक से गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर जगदीशपुर से परिजन और चौकी दौलतपुर की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर शव को लेकर गांव लौट गए।
बाइक सवार युवक की मौत, एक रेफर
बदायूं-दिल्ली हाईवे पर भीमपुर दौराहे के पास मंगलवार दोपहर एक बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेटे में आने से मौत हो गई। जबकि दूसरे को अलीगढ़ के हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। अलीगढ़ मार्ग पर स्थित गांव चौंढरा निवासी विजय कुमार (19) पुत्र प्रकाश और मिंटू (20) पुत्र नत्थी सिंह के साथ बुलंदशहर से गांव आ रहे थे।
भीमपुर पर 220 केवी विद्युत स्टेशन के पास एक अज्ञात वाहन की चपेटे में आने से विजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी मिंटू को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया।