{"_id":"13982a3550ac1fbfe7d5b32a64e5b445","slug":"four-cities-will-get-2-hours-more-electric-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 नगरों को अब 20 घंटे मिलेगी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 नगरों को अब 20 घंटे मिलेगी सप्लाई
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 25 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी कम करने का फायदा उपभोक्ताओं को मिलने लगा है। जिन नगरीय क्षेत्रों की बिजली चोरी कम होती जा रही है, वहां आपूर्ति का समय बढ़ाया जा रहा है।
जनपद के चार नगरीय क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति में दो घंटे का समय बढ़ा दिया गया है। इससे इन नगरों के करीब पांच लाख लोगों को फायदा पहुंचेगा।
ऊर्जा सचिव संजय अग्रवाल के निर्देश परव्यापक स्तर पर बिजली चोरी रोको अभियान चलाया गया। सिकंदराबाद, स्याना, डिबाई और जहांगीराबाद में बिजली चोरी 15 फीसदी से नीचे पहुंची जबकि शिकारपुर, गुलावठी और अनूपशहर में बिजली चोरी का प्रतिशत इसके आसपास पहुंच गई।
ऐसे में सिकंदराबाद, स्याना, डिबाई और जहांगीराबाद को पहले ही 18 घंटे आपूर्ति कर दी गई थी। अब इन चारों नगरों की बिजली चोरी 10 फीसदी से नीचे पहुंच गई है, जिसके बाद यहां की आपूर्ति दो घंटे अतिरिक्त करके 20 घंटे कर दी गई है।
बिजली आपूर्ति बढ़ने का लाभ स्याना, डिबाई, सिकंदराबाद और जहांगीराबाद के पांच लाख से ज्यादा लोगों को होगा।