फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Former SP MLA gets shooting threat

Bulandshahar News: पूर्व सपा विधायक को गोली मारने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Former SP MLA gets shooting threat
पूर्व सपा विधायक मुकेश शर्मा
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की यमुनापुरम कॉलोनी निवासी सपा के पूर्व विधायक मुकेश शर्मा को किसी ने माथे पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी है। पूर्व विधायक की शिकायत पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में सपा के पूर्व विधायक मुकेश शर्मा निवासी यमुनापुरम काॅलोनी ने तहरीर दी। बताया कि वह सोमवार को गांव बंगलापुठरी में पीडीए की जनपंचायत के लिए जा रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उनसे अभद्रता करते हुए गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने बार-बार आरोपी से उसके बारे में पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

मुकेश शर्मा ने बताया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी कर रहे हैं। इसके चलते उनका लगातार विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण रहता है। ऐसे में उनके साथ कभी भी कोई घटना हो सकती है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed