फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   former's protest

कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन करते हुए दिल्ली रवाना हुए किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
former's protest
गुलावठी के ग्राम भटौना में बुधवार को कृषि कानूनों के विरोध में बाइक रैली निकालते भाकियू कार्यकर? - फोटो : BULANDSHAHR
कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन करते हुए दिल्ली रवाना हुए किसान
विज्ञापन

बुलंदशहर/स्याना/गुलावठी/अनूपशहर/शिकारपुर। कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए किसान बुधवार को दिल्ली रवाना हुए। नगर के कालाआम चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा किसानों के विरोध में नित नए कदम उठाए जा रहे हैं। जबकि किसान कई माह से धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी सुनने के लिए कोई भी तैयार नहीं है।
भाकियू के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के सुनने के बजाए उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। देश का किसान किसी भी प्रकार से सरकार के झांसे में आने वाला नहीं है और आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका सबक भी सिखाएगी। स्याना में एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में किसान दिल्ली रवाना हुए। शैलेन्द्र आर्य, डा. गजेन्द्र लोधी, जितेश प्रधान, मुनीराज त्यागी मौजूद रहे। गुलावठी में कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ग्राम भटौना, कुरली, सनौटा में बाइक रैली निकाली और आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। बाइक रैली में भाकियू के तहसील अध्यक्ष रोहताश सिंह तेवतिया, ब्लॉक अध्यक्ष वैभव वर्मा, वेदपाल सिंह, अशोक सिरोही, यतेंद्र सिंह, राहुल तायल आदि शामिल रहे। अनूपशहर में भाकियू जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में बाइकों से किसानों का जत्था बाइकों से किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुआ। बाइक रैली का शुभारंभ तिरंगा चौक से पूर्व विधायक होशियार सिंह, पालिकाध्यक्ष बृजेश शर्मा ने फीता काटकर किया। सपा नेता वेदराम सिंह, अनीश प्रधान, नरेंद्र चौधरी, कोमित, प्रवीण, पवन, दीपक, बबलू, सतेंद्र सिंह मौजूद रहे। शिकारपुर क्षेत्र से सैकड़ों किसान बाइक रैली के रूप में रवाना हुए। बाइक रैली क्षेत्र के गांव बांसौटी, बरौली, शिकारपुर से होती हुई सलेमपुर पहुंची। जहां से अन्य किसान रैली में शामिल हुए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज प्रधान, ओमप्रकाश तेवतिया, दीपक चौधरी, चौधरी वीरेन्द्र फौजी, अजब सिंह, सतपाल सिंह, योगेन्द्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

मदनपुर गांव से रवाना हुआ किसानों का काफिला
खुर्जा। जंक्शन चौकी क्षेत्र के विभिन्न गांव से भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बाइकों पर सवार होकर किसान गाजीपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान कई गांवों के किसान बाइकों पर सवार होकर नारेबाजी करते नजर आए। बुधवार की सुबह गांव मदनपुर निवासी किसान नेता बब्बन चौधरी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता किसानों के साथ एकत्रित होकर खुर्जा के जेवर अड्डे चौराहे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कृषि कानून को वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की। जिसके बाद सभी युवा किसान बाइकों पर सवार होकर गाजीपुर के रवाना हुए। इस यात्रा का नाम कॉरपोरेट भगाओ, किसान मजदूर बचाओ रहा। ब्यरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed