फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Former MLA Haji Aleem s Son, Accused of Murder Arrested

UP: पूर्व विधायक हाजी अलीम का हत्यारोपी पुत्र असद गिरफ्तार, हैदराबाद एयरपोर्ट से पकड़ा गया, छह साल से था फरार

Thu, 07 May 2026 11:25 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Akash Dubey Updated Thu, 07 May 2026 11:25 PM IST
सार

पूर्व विधायक हाजी अलीम के पुत्र असद को हैदराबाद एयरपोर्ट से पकड़ा गया। वह 6 साल से फरार था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। वह हत्या का आरोपी है।

विज्ञापन
Former MLA Haji Aleem s Son, Accused of Murder Arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व विधायक हाजी अलीम के हत्या आरोपी पुत्र असद को पुलिस ने हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 6 साल से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसे दबोचा गया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी असद पुत्र हाजी अलीम (पूर्व विधायक) निवासी मिर्ची टोला, कोतवाली नगर ने अपने साथियों के साथ मिलकर 5 दिसंबर 2021 को योजनाबद्ध तरीके से पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। कोतवाली देहात में पूर्व विधायक हाजी अलीम के पुत्रों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


वारदात के बाद से ही असद लगातार अपनी पहचान छिपाकर फरार चल रहा था। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए वह देश छोड़कर चला गया था। इसके चलते उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया था। अब आरोपी असद को हैदराबाद एयरपोर्ट से दबोच लिया गया। आरोपी को बुलंदशहर लाकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed