फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Former block chief Vinod Chaudhary murdered by slitting his throat In Khurja of Bulandshahr

UP: पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गला रेत कर हत्या... कार्यालय में खून से लथपथ मिली लाश; पास में मिला चाकू और ये सामान

Mon, 15 Sep 2025 01:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Sep 2025 01:45 PM IST
सार

बुलंदशहर के खुर्जा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दुकान के पीछे बने कार्यालय के बिस्तर पर लहूलुहान अवस्था में विनोद का शव मिला है। विनोद चौधरी की पत्नी दिल्ली में बच्चों के साथ रहती हैं।

विज्ञापन
Former block chief Vinod Chaudhary murdered by slitting his throat In Khurja of Bulandshahr
विनोद चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा के जाहिदपुर कलां गांव में कार्यालय के अंदर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी की गला रेत कर हत्या कर दी। सोमवार सुबह जब विनोद चौधरी के भाई बंटी चौधरी कार्यालय के बाहर स्थित अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने कार्यालय के अंदर देखा कि उनके भाई लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। 
विज्ञापन


राम गढ़ी गांव निवासी बंटी चौधरी ने बताया कि जाहिदपुर कलां में उनके बड़े भाई विनोद चौधरी का कार्यालय है। कार्यालय के बाहर बंटी की फर्टिलाइजर की दुकान और लैब है। 
विज्ञापन


रोजाना की तरह सोमवार सुबह बंटी अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो कार्यालय के अंदर देखा। वहां उनके भाई विनोद चौधरी (50) (पूर्व खुर्जा ब्लॉक प्रमुख) लहूलुहान अवस्था में बेड पर पड़े हुए थे। यह देखकर वह चौंक गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। घटनास्थल पर चाकू और भोजन के बर्तन भी मिले। जिससे स्थिति स्पष्ट हो रही है कि घटना रविवार रात की है।

सूचना पर बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह समेत पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी। 

 

कार्यकाल के ऊपर अकेले रहते थे ब्लॉक प्रमुख
चचेरे भाई दिनेश चौधरी ने बताया कि विनोद चौधरी कार्यालय के ऊपर बने घर में अकेले ही रहते थे। उनका बेटा अनमोल और बेटी दिल्ली के पांडव नगर में अपनी मां रजनी के साथ रहते थे और पढ़ाई कर रहे हैं। विनोद चौधरी के साथ कार्यालय में उनका नौकर अंकित रहता था। जो एक दिन पहले ही छुट्टी पर गया था।

वर्ष 2020 में बने थे ब्लॉक प्रमुख
भाई सुधीर चौधरी ने बताया कि वर्ष 2020-21 में खुर्जा ब्लॉक क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के ब्लॉक प्रमुख रहे थे। इससे पहले वर्ष 2000 में जेवर क्षेत्र से उनकी पत्नी रजनी ब्लॉक प्रमुख थीं। वर्ष 2007 में जिला पंचायत सदस्य भी रहे। इसके अलावा लगातार राजनीति क्षेत्र में सक्रिय थे। आगामी ब्लॉक प्रमुख चुनाव की भी तैयारी में जुटे हुए थे। 
 

किसी परिचित ने ही की है हत्या
मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना एक रात पहले की है सुबह उनके कार्यालय के अंदर पालतू कुत्ता भी खुला हुआ था और दरवाजा बाहर से बंद था। ऐसे में एक रात पहले ही किसी परिचित ने कार्यालय में बैठकर विनोद चौधरी के साथ खाना खाया। इसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज में अन्य तथ्यों पर जांच में जुटी है।
 

विनोद चौधरी की गला रेत कर हत्या की गई है मौके से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है। मामले की जांच में पुलिस की पांच टीम जुटी हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। - दिनेश कुमार सिंह,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed