{"_id":"d8bece8c93241fc0a83a38273efb06e3","slug":"for-the-second-day-mahananda-express-was-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी रद्द हुई महानंदा एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी रद्द हुई महानंदा एक्सप्रेस
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से अलीपुर द्वार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस कोहरे के चलते लेट होने के कारण दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी रद्द कर दी गई।
बता दें कि बुधवार को भी लेट होने के चलते महानंदा एक्सप्रेस रद्द कर दी गई थी। वहीं, कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को नौ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।
जिससे कड़ाके की ठंड में यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी का मौसम और कोहरा रेल यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है।
कोहरे के कारण लेट होने से दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस को रेलवे ने रद्द कर दी है। इसके अलावा कोहरे की वजह से मुरी एक्सप्रेस तीन घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटा, लिच्छवी एक्सप्रेस छह घंटे, डिब्रूगढ़ तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस चार घंटे, कोलकता-आनंदविहार एक्सप्रेस और संगम एक्सप्रेस सात घंटे लेट चल रही है।
ट्रेनों की लेट लतीफी का खामियाजा सफर करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। एसएस भरत राम ने बताया कि कोहरे के चलते काफी देर होने की वजह से विभाग ने महानंदा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
साथ ही अन्य ट्रेने भी विलंब से चल रही हैं। वहीं, खुर्जा से चलकर मेरठ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पांच दिनों के लिए रद्द होने के कारण बृहस्पतिवार को जंक्शन स्टेशन पहुंचे यात्री मायूस होकर लौट गए।
जानकारी न होने की वजह से दूर-दराज से यात्री स्टेशन पर पहुंचे थे। ट्रेन न आने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ा।