फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fog increases farmers' worries, potato crop in danger

Bulandshahar News: कोहरे ने बढ़ाई किसानों की चिंता, आलू की फसल पर संकट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। लगातार बढ़ती ठंड के साथ घना कोहरा किसानों की चिंता का कारण बन गया है। शाम ढलते ही कोहरा छा जाने से दृश्यता बेहद कम हो जा रही है। जहां एक ओर गेहूं की फसल के लिए यह मौसम मुफीद माना जा रहा है, वहीं आलू की फसल के लिए यह स्थिति नुकसानदायक साबित हो सकती है। किसानों का कहना है कि यदि यही मौसम बना रहा तो आलू की पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन




जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने बताया कि दिन-प्रतिदिन तापमान में गिरावट के साथ कोहरे का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। खेतों में देर तक नमी बनी रहने से आलू की फसल में झुलसा रोग व अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। रात में कोहरा और दिन में धूप निकलने की स्थिति में रोग तेजी से फैलता है, जिससे फसल को भारी नुकसान हो सकता है। किसानों को समय रहते फसल की निगरानी और आवश्यक बचाव उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन




-

लगातार कोहरा और नमी रहने से आलू की फसल में रोग लगने का डर बना हुआ है। अगर मौसम ऐसा ही रहा तो उत्पादन घट सकता है। - राकेश चौधरी, गांव खदाना।



-

ठंड और कोहरे से खेतों में नमी ज्यादा हो गई है। समय रहते बचाव नहीं हुआ तो आलू की फसल को नुकसान तय है। छोटे चौधरी, गांव भैयापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed