फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fog covered the morning, people shivered in the freezing cold, the sun was ineffective.

Bulandshahar News: सुबह छाया कोहरा, गलन भरी ठंड से कांपे लोग, धूप रही बेअसर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Fog covered the morning, people shivered in the freezing cold, the sun was ineffective.
खुर्जा में मंगलवार सुबह छाया इस तरह कोहरा। संवाद
बुलंदशहर। लगातार बढ़ रही ठंड और गलन से लोगों को हाल बेहाल है। मंगलवार सुबह कोहरा छाने से सड़कों पर वाहन लाइटें जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। रात में पाला व दिन में ठंडी हवाओं के साथ बढ़ी गलन ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। शीतलहर के चलने से निकली धूप भी भी बेसर रही। मौसम वैज्ञानिक अभी इस तरह का मौसम बना रहने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते शीतलहर लगातार चल रही है। रविवार और सोमवार का दिन प्रदेश में तीसरे नंबर पर ठंडा रहा। मंगलवार को भी सुबह कोहरा छाया रहा। धूप निकली, लेकिन पूरा दिन चली शीतलहर ने कंपकंपाने का काम किया। ऐसे मौसम के बीच बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। बेहद जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

कोहरे के चलते सुबह के समय यातायात प्रभावित रहा। शाम होते ही फिर से कोहरे के असर के साथ शीतलहर का असर बढ़ने लगा। ठंड अधिक होने के कारण लोग जल्द ही घर पहुंच गए। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही, जबकि आद्रता 90 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव का कहना है कि इस समय पाला व कोहरे का असर बढ़ने से आलू व सरसों समेत सब्जी की फसलों को बचाने की जरूरत है। किसान फसलों में लगने वाले रोग पर ध्यान दें, ताकि समय रहते फसलों को बचाया जा सके। दूसरी ओर कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि अभी इस तरह के मौसम से जल्द निजात न मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। कंपकंपा देने वाली ठंड से बचाव जरूरी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed