Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fog and cold began to affect the district, with temperatures reaching 9 degrees

Bulandshahar News: जिले में बढ़ने लगा कोहरे व ठंड का असर, पारा पहुंचा 9 डिग्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंशहर। दिसंबर के पहले सप्ताह में ही ठंड अपना रंग दिखाने लगी है। दिन की धूप भले ही गर्माहट दे रही हो लेकिन रातें सिहरन भरी होती जा रही हैं। तड़के कोहरे की चादर दिखने लगी है। दिन में हवा भी ठंडी होने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन जल्द ही कंपकंपा देने वाली ठंड का सामना होगा।
विज्ञापन

पिछले काफी समय मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। नवंबर माह में ठंड का अहसास बढ़ने लगा। वहीं, इस बीच लगातार बदलते रहे मौसम के बीच दिन में गर्माहट और रात को ठंड का असर दिखने लगा। कई बार हल्के बादल भी छाए और धूप भी निकली। शुक्रवार को भी दिन में हल्के बादल छाए और धूप निकलने के बाद भी ठंडक का अहसास होता रहा। शाम होते ही ठंड का असर बढ़ने लगा। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 65 फीसदी और हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि सुबह हल्का कोहरा और ठंड का असर दिखने लगा है। हालांकि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा लेकिन जल्द ही अधिक कोहरे और कंपकंपा देने वाली ठंड का सामना होगा। तापमान में जल्द गिरावट शुरू होगी। शनिवार अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed