फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fog after rain

बारिश के बाद पहले छाया कोहरा और फिर निकली धूप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
fog after rain
बारिश के बाद पहले छाया कोहरा और फिर निकली धूप
विज्ञापन

बुलंदशहर। पिछले कई दिन तक जारी रही बारिश के बाद जिले में बुधवार की सुबह कोहरा छा गया। इससे वाहन चालकों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका असर करीब दस बजे तक रहा और उसके बाद धूप निकल आई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह मौसम का पहला कोहरा है। अब मौसम साफ रहेगा और ठंड भी जल्द आने की संभावना बन रही है।
बारिश के बाद मौसम में काफी बदलाव आ गया है। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 85 फीसदी और हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा की दर से चली। पिछले दिनों जिले में कई दिन तक बेमौसम बारिश हुई। इसके चलते खेती किसानी से लेकर अन्य काम प्रभावित हो गए। धान समेत अन्य फसल खराब हो गई। हालांकि मंगलवार को मौसम साफ होने के साथ ही धूप निकल आई थी। लेकिन देर रात्रि से ही आसमान में कोहरा छाने लगा, जो बुधवार की सुबह तक काफी बढ़ गया। इससे सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को उठानी पड़ी और दिन में भी लाइट का सहारा लिया।
विज्ञापन

सुबह के समय अधिक कोहरा होने के कारण वाहनों की रफ्तार कम हो गई। जैसे-जैसे कोहरा कम होने लगा तो इससे राहत मिली। इसके बाद धूप निकल आई और आसमान पूरी तरह साफ हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि इन दिनों बारिश होने के कारण इस तरह का कोहरा बन जाता है। यह मौसम का पहला कोहरा भी है। इसका असर आगामी कई दिन तक रहेगा। साथ ही धीरे-धीरे कम होता जाएगा। दूसरी ओर कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद के अनुसार अब मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही ठंड जल्द आने की भी संभावना प्रबल हो रही है। साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव कुछ दिनों तक जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed