फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   An Urban Primary Health Centre will be opened in Aurangabad.

Bulandshahar News: औरंगाबाद में खुलेगा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
An Urban Primary Health Centre will be opened in Aurangabad.
बुलंदशहर। औरंगाबाद क्षेत्र वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। स्वास्थ्य सुविधा के लिए उन्हें अब भटकना नहीं पड़ेगा। कस्बा वासियों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए किराये के भवन में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए विभाग भवन की तलाश में जुटा है। भवन मिलने पर नगरीय पीएचसी का संचालन कर सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

औरंगाबाद में अभी तक स्वास्थ्य सुविधा के लिए कोई सरकारी चिकित्सालय नहीं है। हालांकि कस्बे से करीब दो किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी का संचालन हो रहा है। जहां आने-जाने के लिए मरीजों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है तो अधिकांश को पैदल जाना पड़ता है। मरीजों की परेशानी देख विभाग कस्बे में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने जा रहा है। जो शुरुआत में किराये के भवन में संचालित होगा। इसके लिए विभाग एक हजार या एक हजार वर्ग फिट से अधिक एरिया के भवन की तलाश में जुटा है। जहां एंबुलेंस भी आ-जा सकें।
विज्ञापन


नगरीय पीएचसी खुलने से कस्बा क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा। उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। खासकर बच्चे और गर्भवती महिलाओं को इसके खुलने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दान या निशुल्क भी दे सकते हैं भवन
चिकित्सकों को भगवान का दर्जा दिया गया है। इसलिए काफी चिकित्सक समय-समय पर जरूरतमंदों का निशुल्क इलाज भी करते हैं। औरंगाबाद में सरकारी चिकित्सालय खोलने के लिए दान या निशुल्क भवन भी दे सकते हैं। जिससे नगरीय पीएचसी को खोला जा सके।

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे का कहना है कि औरंगाबाद कस्बे में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए किराये के भवन की तलाश की जा रही है। पर्याप्त जगह मिलने पर नगरीय पीएचसी खोलने को संसाधन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed