{"_id":"6a00baa979e14c9ab4054881","slug":"fob-construction-work-accelerated-at-the-railway-station-girders-placed-bulandshahr-news-c-135-1-hpr1003-141195-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रेलवे स्टेशन पर तेज हुआ एफओबी निर्माण कार्य, रखे गए गार्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रेलवे स्टेशन पर तेज हुआ एफओबी निर्माण कार्य, रखे गए गार्डर
विज्ञापन
हापुड़। रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों में तेजी आ गई है। स्टेशन पर बन रहे फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के लिए गार्डर लगाने का कार्य तेज कर दिया गया है। दो चरणों में रेलवे स्टेशन के बाहरी छोर से प्लेटफार्म नंबर चार तक गार्डर स्थापित कर दिए गए हैं। जल्द ही शेष भाग पर गार्डर लगाने का कार्य किया जाएगा।
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे सुंदरीकरण कार्य के तहत 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। एफओबी के लिए प्लेटफार्म पर ढांचा भी तैयार किया जा चुका है। एफओबी का निर्माण रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर से शुरू होकर सभी प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर को जोड़ते हुए रेलवे लाइन पार तक किया जा रहा है। इससे यात्रियों को स्टेशन के एक छोर से दूसरे छोर तक सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक लेकर प्रथम चरण में रेलवे स्टेशन के बाहरी छोर से प्लेटफार्म नंबर दो तक और दूसरे चरण में प्लेटफार्म नंबर तीन से चार तक एफओबी निर्माण के लिए गार्डर रखने का कार्य पूरा किया जा चुका है। जल्द ही प्लेटफार्म नंबर पांच से रेलवे स्टेशन के दूसरी छोर तक ब्लॉक लेकर गार्डर स्थापित किए जाएंगे। फुट ओवरब्रिज को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा और दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा के लिए इसे लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियों से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक रामकेश मीना ने बताया कि टीम की निगरानी में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए चरणबद्ध तरीके से कार्य पूरा किया जा रहा है। निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एफओबी के निर्माण से यात्रियों के साथ ही लाइन पार जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।