फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   flood problem in bulandshahr

बुलंदशहर में बाढ़ से फसलें डूबीं, प्रशासन अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
flood problem in bulandshahr
खादर क्षेत्र में फसल में पहुंचा पानी। - फोटो : BULANDSHAHR
खादर क्षेत्र में बाढ़ से फसलें डूबी, प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही भारी बरसात के कारण नरौरा बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर पिछले तीन दिन से मीडियम फ्लड की श्रेणी में बना हुआ है। सिंचाई विभाग के अभियंता और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से राजघाट, रामघाट और अनूपशहर के खादर क्षेत्र के गंगा किनारे खेतों में खड़ी फसलें जलमगभन हो गई हैं, जिससे किसानों और पशुपालकों को चारे के संकट से दो-चार होना पड़ रहा है।

नरौरा गंगा बैराज के तार बाबू देवेश कुमार ने बताया कि रविवार को गंगा बैराज पर पानी की कुल आवक 183788 क्यूसेक प्रति सेकंड हो रही है। बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 169177 क्यूसेक पानी की निकासी प्रति सेकंड की जा रही है। जबकि, बैराज से 7858 क्यूसेक व पीएलजीसी नहर 6813 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। नरौरा बैराज पर रविवार को गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 0.385 मीटर नीचे बना हुआ है। सिंचाई विभाग हेड वर्क्स के एसडीओ जुल्फिकार खान ने बताया कि बैराज पर जल स्तर मीडियम फ्लड की श्रेणी में है। बैराज पर बढ़ते जल स्तर पर सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारी लगातार नजर रखे हुए हैं। जलस्तर की निरंतर जानकारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष लखनऊ और बुलंदशहर, अलीगढ़, संभल, कासगंज, एटा, बदायूं आदि जनपदों के जिला प्रशासन को दी जा रही है। वहीं, गंगा किनारे के गांवों के खादर के क्षेत्र में खड़ी फसलों में पानी पहुंचने से किसानों की फसल बर्बाद होने के हालात बन गए हैं। जंगल व खेतों में पानी आने से पशुओं को चारे व चरने की जगह की दिक्कत होने लगी है। गंगा किनारे के अधिकतर खेतों में ईख खड़ी हुई है। जंगल में बाढ़ के चलते नीलगाय व जंगल में रहने वाले पशु अब गांवों की ओर के खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को रात रात भर खेतों में जगकर काटनी पड़ रही है। अनूपशहर कस्बे में भी गंगा जाह्नवीद्वार को पार कर आरती प्लेटफार्म पर बह रही है, जिससे प्लेटफार्म पर तख्त लगाकर प्रसाद बेचने वाले छोटे दुकानदाराें को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला गंगाद्वार में भी पानी सड़क पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed